{"_id":"5916075b4f1c1bf2078514e1","slug":"neighbors-took-the-child-out-of-iniquity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को बदनीयती से उठा ले गया पड़ोसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को बदनीयती से उठा ले गया पड़ोसी
उन्नाव
Updated Sat, 13 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को पड़ोसी युवक अकेला पाकर बदनीयती से उठा ले गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पीछा किया तो युवक बच्ची को झाड़ी में फेंककर भाग निकला। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना से नाराज लोगों ने कोतवाली के बाहर हंगामा भी किया तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
पुरवा के एक मोहल्ला में पांच साल की बच्ची गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक नुसरत वहां पहुंचा और बच्ची को बदनीयती से उठाकर ले जाने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने युवक का पीछा किया। इस पर युवक बच्ची को मोहल्ले के पीछे झाड़ी में फेंककर भाग निकला।
पीछा करते हुए लोग वहां पहुंचे और बच्ची को उठाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। इससे नाराज भीड़ कोतवाली पहुंची और हंगामा किया। जानकारी पाकर कोतवाल अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।