फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   murder

गलन और धुंध में दब गई विवाहिता की चीख

Sun, 18 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 18 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder

उन्नाव। जंजीर से पेड़ में बांधने के बाद पति ने विवाहिता को जिंदा फूंक दिया। इस दौरान विवाहिता चीखती रही, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं पहुंचा। पड़ोसियों ने समझा कि रोज की तरह पति-पत्नी लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं कुछ पड़ोसी आग की लपटें देखने के बाद यह सोच कर ही निश्चिंत हो गए कि अलाव जलाया गया होगा। यह खुलासा हुआ है पुलिस की पूछताछ में।

पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि रात में चीखने की आवास सुनाई पड़ती थी, लेकिन सर्दी होने की वजह से कोई घर से बाहर नहीं निकला। उन लोगों ने सोचा कि पति-पत्नी आपस में लड़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्योंकि लल्लू आए दिन छेदाना की पिटाई करता था। कई बार तो दोनों में देर रात झगड़े होते थे। वहीं कुछ ग्रामीणों ने यह बताया कि उन्हें लल्लू के घर के बाहर बाग में आग की लपटें दिखाई पड़ी, लेकिन वे यह समझ कर शांत रहे कि झगड़े के बाद लल्लू ने ही अलाव जलाया होगा। फिलहाल जिस तरीके से महिला को जिंदा जलाया गया उसे देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जगह छेदाना को पेंड़ में बांधा और जलाया गया उससे कुछ कदम की दूरी पर मृतका की साड़ी, शाल और चप्पल रखी हैं। इसके पास ही पानी भरा एक डिब्बा भी रखा है। इससे अनुमान है कि छेदाना शौच के लिए आई थी जहां उसे जलाकर मारा गया।

पुलिस इन बिंदुओं पर भी कर रही जांच
उन्नाव। पुलिस को शक है कि महिला को मौत के घाट उतारने से पहले उसके साथ कुछ गलत भी किया गया। हो सकता है कि वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल रहे हों। पुलिस इस बात से भी इनकार नहीं कर रही है कि घटना में पति के अलावा परिवार के कुछ और लोग भी शामिल रहे हैं।

बेहाल हैं दोनों बच्चे
उन्नाव। लल्लू और छेदाना की करीब तेरह साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बेटी लक्ष्मी ग्यारह  साल की और बेटा रोशन छह साल का है। परिजनों के मुताबिक लल्लू की यह तीसरी शादी थी इससे पहले उसकी दो से संबंध विच्छेद होने के बाद उसने छेदाना से शादी की थी।


पीएम रिपोर्ट में हुई जिंदा जलाने की पुष्टि
उन्नाव। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि जिस समय छेदाना को आग के हवाले किया गया उसकी सांस चल रही थी। उसकी स्वांस नली और फेफड़ों में कार्बन मिला है। आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने स्लाइड भी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed