फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Millions stolen in broad daylight from the house of nurse

दिन दहाड़े नर्स के घर से लाखों की चोरी

Mon, 06 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 06 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Millions stolen in broad daylight from the house of nurse
बेवर में दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल चौकी से मात्र पचास मीटर दूर बंद कालोनी को चोराें ने निशाना बनाया और दिन दहाड़े दरवाजे का ताला तोड़ लगभग पांच लाख कीमत का माल पार कर दिया। दोपहर लगभग दो बजे जब परिजन घर आए तो ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। लाखों की ज्वैलरी के साथ ही नगदी भी गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने अगल-बगल कालोनी में रहने वाली साथियों से जानकारी ली लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स मंजू देवी पत्नी अवधेश अस्पताल परिसर बनी सरकारी कालोनी में रहती हैं। सोमवार को मंजू देवी कानपुर ट्रामा सेंटर में ट्रेनिंग पर गई थीं। पति अवधेश सुमेरपुर ब्लाक के सरईंया प्राथमिक स्कूल में टीचर होने से वह पढ़ाने चले गए थे। मंजू का भाई जयकिशन जो कि पेशे से वकील है वह घर पर था। सुबह लगभग ग्यारह बजे वह कचहरी जाने के लिए निकला। दोपहर दो बजे जब वह वापस आया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान भी बिखरा था।
विज्ञापन


यह देख उसके होश उड़ गए। चोरी की होने की जानकारी उसने दीदी व जीजा को दी। घर में चोरी होने से स्टाफ नर्स मंजू व उनके पति घर पहुंचे। यहां देखा तो 25 हजार रुपये नगदी के अलावा तीन तोले के दो जोड़ी सोने के कंगन, तीन सोने की अंगूठी, एक-एक तोला की पांच चेन के अलावा अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि फोर्स की कमी है। चौकी मेें सौ नंबर पुलिस के ही सिपाही बैठे होंगे। चौकी भी खाली पड़ी है। तहरीर आई है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल चौकी बनी नशेड़ियों का अड्डा
मरीजों तीमारदारों के अलावा स्टाफ की सुरक्षा के लिए अस्पताल में बनाई गई चौकी नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। स्थिति यह है कि सुबह से रात तक वहां सिर्फ नशेबाजी की जाती है। इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज व सिपाही न चलाकर दलाल संचालित कर रहे हैं। अस्पताल चौकी से मात्र पचास मीटर दूर कालोनी में चोरी हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थित यह है कि इस समय चौकी के अलावा वहां 100 डायल की गाड़ी भी खड़ी रहती है। चोर पुलिस को धता बताते हुए लाखों का माल लेकर पार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed