{"_id":"5ac11b224f1c1bda618b4e2e","slug":"millions-of-goods-from-mobile-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान से लाखों का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान से लाखों का माल पार
unnao
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में आई चोर की तस्वीर। दुकान का टूटा शटर।
- फोटो : amarujala
उन्नाव। शहर के मोहल्ला एबी नगर में सुंदर टाकीज के पास एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोर तीस हजार नगद व लगभग दो लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन चुरा ले गए। पहली मंजिल पर रहने वाले दुकान मालिक को भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक चोर का चेहरा दिखा है। पुलिस फुटेज के सहारे चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एबी नगर स्थित सुंदर टाकीज के पास रहने वाले फहीम अहमद की घर में ही मोबाइल की दुकान है। यह इसी बिल्ंिडग की पहली मंजिल में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात लगभग 11 बजे यह दुकान बंद कर घर सोने चले गए। रात लगभग तीन बजे चोर शटर तोड़कर अंदर पहुंचे। यह कैश काउंटर में रखे तीस हजार नगद व अलग-अलग कंपनियों के लगभग दो लाख रुपये की कीमत के मोबाइल चुरा ले गए। चोर नीचे माल पार करते रहे, परिजनों व आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। दुकान से बीस कदम की दूरी पर 24 घंटे पिकेट रहती है। इन्हें भी पता नहीं लगा। रविवार सुबह फहीम नीचे आए। शटर टूटा देखकर इनके होश उड़ गए। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। किला चौकी इंचार्ज हसीब अहमद के अलावा सौ नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक युवक चोरी करते नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। इससे पहले भी इलाके में एक मोबाइल की दुकान के अलावा सैलून की दुकान से इन्वर्टर व एक घर से हजारों की चोरी हो चुकी है। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।