{"_id":"57113d904f1c1b0a174a6cb0","slug":"married-woman-taken-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ कर महिला ने पीया तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़ कर महिला ने पीया तेजाब
Sat, 16 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
सोहरामऊ के सरवती गांव निवासी सोनू (25) का विवाह केसरीखेड़ा पुरवा निवासी मंजू से हुआ था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर खटपट हुई थी। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी के बर्ताव से क्षुब्ध सोनू ने शाम को खाना भी खाया। परिजनों के पूछने पर वह टाल गया। दंपति के बीच झगडे़ की भनक परिवार के लोगों को नहीं लग पाई। गुरुवार की सुबह 10 बजे सोनू के माता-पिता बाराबंकी स्थित रज्जाक बाबा के दर्शन के लिए निकले थे। इधर, सास-ससुर के जाते ही मंजू भी मायके चले गई। पत्नी के मायके जाने के कुछ देर बाद सोनू ने घर के भीतर खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। आग का गोल बना सोनू चीखते हुए बाहर की ओर भागा। आनन-फानन आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरे दिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से माता-पिता का बुराहाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।