फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

वैन सवार बदमाशों ने तीन को लूटा

Wed, 04 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
loot

उन्नाव। वैन सवार बदमाशों ने दिल्ली से कमाई कर लौट रहे तीन युवकों को सवारी के रूप में बैठाया और लूटपाट के बाद माखी थानाक्षेत्र में चलती गाड़ी से फेंक दिया। माखी और कोतवाली पुलिस घटना को एक दूसरे के क्षेत्र में बताती रही। पीड़ित थानों के चक्कर लगाने के बाद घर लौट गए।

विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के बैरी गांव निवासी पंकज, राहुल और पंचमखेड़ा गांव निवासी बालकृष्ण दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। कई महीने बाद वह तीनों होली के त्योहार पर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह तीनों ट्रेन से उन्नाव रेलवे स्टेशन पर उतरे और हरदोई पुल पहुंचकर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। सुबह करीब सात बजे एक सफेद रंग की वैन आकर रुकी और सवारी के रूप में बैठा लिया। बालकृष्ण के मुताबिक कार में चालक समेत चार लोग पहले से बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने पंकज से 17 हजार रुपये और बालकृष्ण से 18 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में भवानीखेड़ा गांव के पास चलती गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और उनके बैग फेंकते हुए हरदोई की ओर निकल गए।


पीड़ितों ने माखी थाना पुलिस घटना को सदर कोतवाली क्षेत्र और कोतवाली पुलिस घटना को माखी क्षेत्र की बताकर पीड़ितों को टरकाती रही। थक हाकर पीड़ित घर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed