फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kin of deceased given cash help of 5 lakhs

आशुतोष के पिता को पांच लाख की मदद

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
kin of deceased given cash help of 5 lakhs
परिजनों को मदद देते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सपा नेता व एमएलसी सुनील सिंह यादव ने रविवार को हसनगंज तहसील के झलोतर गांव निवासी पत्रकार आशुतोष के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक पत्रकार पिता को दिया। सपा नेता ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

मालूम हो कि हसनगंज तहसील के झलोतर गांव निवासी पत्रकार आशुतोष मिश्र की 22 जुलाई की देर शाम अजगैन-मोहान मार्ग पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जांच सीबीसीआईडी को ट्रांसफर हुई है। रविवार को सपा नेता एमएलसी सुनील सिंह यादव पत्रकार के घर पहुंचे और उनके पिता माताप्रसाद मिश्र व अन्य परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक दिया। इस मौके उन्होंने कहा कि जांच कराकर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने नवई चौराहा से झलोतर मार्ग पर आशुतोष स्मृति द्वार बनवाने की घोषणा की। आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की जांच तेजी से पूरी कराने और राहत राशि बढ़ाने की मांग करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, हसनगंज विधानसभा प्रत्याशी भगवती प्रसाद, हसनगंज ब्लाक प्रमुख पति सेवक लाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, मोहान चेयरमैन समरजीत यादव, सपा नेता प्रमोद रस्तोगी, मकूर प्रधान जय सिंह, तहसीलदार राजेश चौरसिया और कानूनगो रामदत्त भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed