फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kanwaria's death in road accident

सड़क हादसे में कांवरिया की मौत

Thu, 08 Feb 2018 11:50 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 08 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हसनगंज। शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए दिबियापुर से बाराबंकी के लोधेश्वर मंदिर पैदल जा रहे कांवरिया को कोतवाली क्षेत्र के लखपतखेड़ा तिराहे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। साथ के कांवरियों ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

औरैया जिले के थाना दिबियापुर के गांव मानपूट निवासी विनीत कुमार (35) पुत्र रामऔतार गांव के ही धर्मेंद्र, सोनपाल, मदन, छोटू, बृजेंद्र व जयसिंह के साथ बाराबंकी स्थित लोधेश्वर मंदिर के लिए निकला था। यह लोग पैदल निकले थे।   रवानगी के तीसरे दिन कांवरियों का जत्था हसनगंज से बाराबंकी जा रहा था। लखनऊ-मोहन मार्ग पर हसनगंज कोतवाली के लखपतखेड़ा तिराहे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने विनीत को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। साथियों ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथी सोनपाल ने बताया कि विनीत चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह गुजरात की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। एक महीने पहले घर आया था। मृतक की पत्नी तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी। बेटे की मौत से मां कुसुमा रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी अरुण देव द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कियाजाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed