{"_id":"588f90a04f1c1b3c3de81599","slug":"just-hit-the-bike-rider-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से टकराकर बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से टकराकर बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
खरही रामपुर निवासी लल्लू अपने दोस्त संतोष के साथ मनीखेड़ा थाना बिहार निवासी अपने साढ़ू को बाइक से छोड़ने गया था। साढ़ू को छोड़कर वापस भगवंतनगर आ रहे दोनों को भटखेरवा गांव के पास अमेठी डिपो की बस टक्कर मार दी। इसमें लल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि संतोष घायल हो गया। घटना के बाद चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। चौकी इंचार्ज अजय सिंह तोमर ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। साथ ही बस को चौकी में खड़ा कराया। मृतक के पत्नी के अलावा तीन बेटी व एक बेटा है।
