फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   jewejjery and cash theft in two houses

दो घरों से लाखों का माल चोरी

Tue, 27 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 27 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
jewejjery and cash theft in two houses
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुरवा कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने घर से लाखों का माल पार कर पुलिस को खुली चुनौती दी। रविवार रात कोतवाली के नजदीक मुशिफ ी मोहल्ले में चोरों ने प्रदीप सोनी के घर में छत के रास्ते दाखिल हुएचोरों ने नगदी व जेवरात सहित लाखों का सामान पार कर दिया। वहीं बिहार थानाक्षेत्र में चोरों ने एक किसान के घर से जेवरात का बक्सा पार कर दिया। पुरवा कस्बा में चोरों ने एक मकान में कमरे की अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर रखी नगदी सहित लाखों के सोने व चांदी के जेवरात समेट लिया। चोरी की घटना के दौरान बगल के कमरे में परिजन सोते रहे। सुबह कमरे का ताला टूटा व सामान बिखरा देख घर के लोगों के होश उड़ गये। परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मालूम होकि पुरवा कोतवाली क्षेत्र में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कुछ दिन पुरवा मंगतखेड़ा चौकी से चंद कदम पर मोबाइल व साइकिल की दुकानों से लाखों का सामान चोरी हो गया था। बीते दो माह में एक दर्जन से अधिक चोरियां व आधा दर्जन से अधिक राहजनी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन आज तक पुलिस एक भी चोरी और राहजनी की घटना का खुलासा करने में नाकाम रही है। वहीं पाटन संवाददाता के अनुसार, थाना बिहार के ग्राम केदारखेड़ा में सगे भाइयों के घर चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। केदारखेड़ा निवासी बहादुर लोध के घर के पीछे के हिस्से से छत के रास्ते चोर घर में घुसे और घर से छह बक्से उठा ले गए। वहीं उनके भाई दयाराम के घर से 2 बक्से उठा ले गए। जिसमें परिवारी सदस्यों के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। घरों से चुराए हुए बक्से गांव के बाहर एक खेत में मिले। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

-----------
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed