फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in suspition husband murderd wife

पति ही निकाला सीमा का कातिल

Mon, 17 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 17 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
in suspition husband murderd wife
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मौरावां थानाक्षेत्र दीवानबक्श खेड़ा में महिला की हत्या में पति ही कातिल निकला। बदचलनी के शक में दंपति में अक्सर विवाद होता था। शनिवार को बात इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

शनिवार को गांव निवासी रविशंकर नाई की पत्नी सीमा (38) का शव उसके ही घर में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को पति ने घटना से अनजान होने की कहानी सुनाई थी। आशंका पर पुलिस ने पति को उठाया था । पुलिस पूछताछ में हत्योरोपी रविंशकर ने बताया कि उसे पत्नी के चाल-चलन पर शक था। शुक्रवार को उसने खेत से लौटते समय पत्नी को गांव के ही एक विरोधी युवक  के साथ बाइक पर जाते देखा था। इसी बात को लेकर शनिवार दोपहर विवाद हुआ। आवेश में आकर उसे कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ की वार कर हत्या कर दी। घटना के समय मझला बेटा अंकित खेत पर था, जबकि सबसे छोटा बेटा सचिन बाहर सो रहा था। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खून साफ किया और बेटे को लेकर खेत चला गया। साजिशन खेत से लौटकर शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी और खुद को अनजान बताया। असोहा थानाक्षेत्र के पिपरी गांव निवासी मृतका के भाई अमित ने अपने बहनोई (मृतका) के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मौरावां थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed