फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in illegal relationship with maternal aunti, maternal uncle was murders

मामी से अवैध संबंधों में मामा को मौत के घाट उतारा था

Fri, 14 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 14 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
in illegal relationship with maternal aunti, maternal uncle was murders
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव हीराखेड़ा में पांच दिन पहले हुई युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में भांजा ही उसका कातिल निकला। पुलिस के मुताबिक मामी से अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई। हत्या की साजिश में मामी भी शामिल रही। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भांजे ने मामा को मारने के लिए पहले से साजिश रची और मौका मिलते ही हत्या कर दी। एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए भांजे को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

अजगैन थानाक्षेत्र के बारा बुजुर्ग निवासी रामलाल की रविवार को हुई हत्या में भांजा हरिश्चंद्र ही उसका हत्यारा निकला। रामलाल अपने भांजे हरिश्चंद्र निवासी हीराखेड़ा सोहरामऊ के साथ बाइक से लखनऊ से वापस भांजे के घर जा रहा था। रात अधिक होने से गांव से कुछ दूर पहले ही रामलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि भांजा हरिश्चंद्र बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन


पहले मरी बिल्ली फेंकने के विवाद में हत्या की जताई गई थी आशंका
रामलाल की हत्या के बाद परिजन 14 सितंबर को हीराखेड़ा गांव में मरी बिल्ली फें कने के विवाद में हुई दो हत्याओं से जोड़ते हुए गांव के ही रंजीत, किशोर, राम बिलास व कन्हईलाल पर रामलाल की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए हसनगंज सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोहरामऊ मुकेश बाबू, एसआई भजनलाल व ऋषभ यादव को लगाया गया था। जांच में पाया गया कि हरिश्चंद्र की अपनी मामी से अवैध संबंध थे। उसने मामा से 55 हजार रुपये उधार लिया था। जिसे मांगने पर दोनों में नोंकझोंक भी होती रहती थी। घर पर होने वाली सभी बातें मामी अपने भांजे को बताती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामी ने कहा था, मार दो, नहीं तो मैं मार दूंगी
एसपी नेहा पांडेय के मुताबिक मामी ने भांजे हरिश्चंद्र से तीन माह पहले कहा था कि मामा रामलाल को मार दो नहीं तो मैं मार दूंगी। रामलाल की हत्या के लिए दोनों ने पहले ही योजना बना ली थी। नौ अक्तूबर को हरिश्चंद्र मामी से बात करने बाद रामलाल को लखनऊ में भर्ती बहन को दिखाने के लिए ले गया था। वापस आते समय हरिश्चंद्र खुद बाइक चलाकर लाया। सोहरामऊ में बाइक रोककर रामलाल को चलाने के लिए दे दी।


आलाकत्ल तमंचा व कारतूस नाले से बरामद
रसूलपुर गांव के निकट भांजे ने मामा से कहा कि कुछ लोग टार्च मार रहे हैं गाड़ी रोक दो। उसी दौरान हरिश्चंद्र ने रामलाल को गोली मार दी और तमंचे व कारतूस को नाले में फेंक दिया। बचाव को देखते हुए भांजे ने अपने भाई डब्लू को फोन से रामलाल को गोली मारे जाने की बात कही। पूछताछ में हरिश्चंद्र ने घटना कबूली है। जांच में तमंचा व कारतूस भी नाले में मिला है। पुलिस ने हरिश्चंद्र को रसूलपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। एसओ मुकेश बाबू ने बताया कि रामलाल की हत्या उसके भांजे ने ही की। मामी से अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई। हत्या की साजिश में मामी भी शामिल रही। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed