फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in death of man report filled against three person

अधेड़ की मौत मामले में सिपाही समेत तीन पर रिपोर्ट

Sat, 28 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 28 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
in death of man report filled against three person
लोगों को समझाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बांगरमऊ के अतरधनी गांव में पुलिस की पिटाई से अधेड़ की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर दो सिपाहियों समेत तीन लोगों पर हत्या और लूट का मामला दर्ज किया गया है। डीएम ने घटना को गंभीर बताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मृतक के चाचा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को सस्पेंड करने के साथ आरोपी पुलिस कर्मियों समेत अन्य की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। डीएम ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों में आक्रोश और बवाल की आशंका के चलते कई जिलों की फोर्स और पीएसी बल को गांव में तैनात किया गया है। कालीमिट्टी चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील है।

विज्ञापन

फतेहपुर थाना चौरासी थाना क्षेत्र के जाजामऊ का मजरा प्रतापगंज गांव निवासी सूबेदार (48) की गुरुवार को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। वह बांगरमऊ के अतरधनी गांव में बाग में जुए की फड़ पर पहुंचा था। मृतक के भाई बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को सूबेदार बांगरमऊ के बिलंदखेड़ा गांव में रहने वाले साढ़ू गणेशी के घर जमीन की लिखापढ़ी के लिए रुपये लेने गया था। वह 90 हजार रुपये लेकर वह घर लौट रहा था। किसी ने उसे फोन करके अतरधनी गांव की बाग में जुए की फड़ के पास बुला लिया और पुलिस को फोन कर दिया। मुस्तफाबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सिपाही अनीस और कृष्णपाल वहां पहुंचे और सूबेदार को दबोच लिया। पुलिस ने ताड़ी व्यवसायी नावेद की मदद से उसके गले में अंगौछे का फंदा डालकर करीब 100 मीटर तक घसीटा और तब तक पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने ताड़ी व्यवसायी की मदद से उसकी जेब में पड़े 90 हजार रुपये लूट लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों सिपाहियों और नावेद पर सूूबेदार की हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी नेहा पांडेय ने आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। तनाव का माहौल देख शुक्रवार को बरेली, सीतापुर, हरदोई व जिले की भारी पुलिस फोर्स और पीएसी मृतक के गांव फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी चौराहा और पोस्टमार्टम हाउस में तैनात रही। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के चाचा (आप पार्टी के जोनल सेक्रेटरी) राजेश कुमार राठौर ने बताया कि पुलिस खुलेआम ताड़ी का अवैध व्यवसाय करा रही है। ताड़ी कारोबारी की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया। सिपाहियों की ड्यूटी बैंक सुरक्षा में थी तो वह जुए की फड़ पर कैसे पहुंच गए। अगर वह छापेमारी और कार्रवाई के मकसद से वहां गए थे तो अतरिक्त फोर्स क्यों नहीं ले गए। चाचा राजेश का आरोप है कि पुलिस रुपये लेकर जुआ खिलवाती है। आरोप है कि लूट के इरादे से भतीजे सूबेदार को मार डाला। आप पार्टी के नेता ने बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को घटना का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांखी एसओ ब्रजमोहन ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed