{"_id":"58d6bd7f4f1c1b61371a36b9","slug":"four-thieves-on-one-night-took-six-lakh-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात चार चोरियां, छह लाख का माल ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात चार चोरियां, छह लाख का माल ले गए
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के तोमड़नखेड़ा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में घर, ज्वैलर्स व कारखाने में हुई चोरियों में चोर छह लाख से अधिक का माल ले गए। सबसे बड़ी घटना अजगैन थानाक्षेत्र में हुई। यहां से चोरों ने 30 हजार की नकदी सहित तीन लाख के जेवर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
अजगैन थानाक्षेत्र के तोमड़नखेड़ा निवासी श्रीकांत पुत्र श्रीपाल लखनऊ में एक शराब ठेके पर काम करता है। शुक्रवार रात उसके घर पर बेटी सुमन व मां नन्ही देवी मौजूद थी। पत्नी मायके गईं थी। मां-बेटी कमरे में सो रही थी। घर के बगल में प्यारे के खाली पड़े मकान से चोर घर में दाखिल हुए और कमरे में ताला न बंद होने से वह चोर अंदर घुस गए।
अलमारी में रखी 31 हजार की नकदी व तीन किलो चांदी के जेवर व छह तोला सोने के आभूषण सहित कीमती सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह श्रीकांत की पत्नी नन्हीं देवी उठी तो सामान बिखरा देखा तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। नन्हीं ने घटना की जानकारी बेटे व पति को दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दुकान में सेंध लगाकर 50 हजार की चोरी
बारासगवर। थाने से महज 100 मीटर दूर स्थित ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोर 50 हजार का माल ले गए। चोरों ने तिजोरी काटने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुंभी गांव निवासी अजय की कस्बे में ही दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने पीछे की दीवार से सेंध लगाकर दुकान में अंदर घुसे।
यहां से चोर दुकान में लगी एलईडी टीवी व अन्य सामान ले गए। तिजोरी न खुलने से चोर जेवर नहीं ले जा सके। उसके बाद चोरों ने बगल में राजू सिंह की आट चक्की को निशाना बनाया और शटर का ताला तोड़ दो बोरी आटा व गुल्लक उठा ले गए। थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।
अनिवासी भारतीय के घर चोरी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबियाना निवासी अनिवासी भारतीय के घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर, नगदी समेत करीब एक लाख का माल ले गए। सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुबियाना निवासी शिवबालक दुबई में काम करता है। घर में पत्नी गुड़िया व दो बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार को वह कानूनगोयान निवासी चचेरे ससुर के घर गईं थी।
घर में कोई न होनेे पर चोरों ने मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़, उसमें रखे जेवर रखी अंगूठी, जंजीर, पायल, झाला व इनवर्टर, गैस सिलेंडर और पांच हजार की नगदी ले गए। शनिवार भोर पहर मोहल्ले के ही रमाकांत घर के बाहर निकले तो दरवाजा खुला देखा। गेट पर बैटरा रखा हुआ था, जिसे चोर नहीं ले जा सके थे। रमाकांत ने चोरी की सूचना गुड़िया को दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
चोरों ने पार किया हजारों का माल
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव ठाकुरखेड़ा निवासी ठेकेदार रामप्रसाद के यहां जीने के रास्ते चोर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखे बक्से उठा ले गए। इसके बाद गांव के ही राममोहन के खेत में जाकर सामान निकालकर बक्सा फेंक दिया। शनिवार सुबह जब परिजन उठे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। आसपास पता लगाया तो ग्रामीणों ने गांव के ही राममोहन के खेत में दो बक्से पड़े होने की बात बताई। रामप्रसाद ने जाकर देखा तो उन्हीं के बक्से थे और सामान गायब था।
रामप्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को वह बरामदे में सोए थे। पत्नी मिथिलेश, लड़का अजीत व पोती यशी अंदर के कमरे में थे। जीने का दरवाजा खुला था। उसी के रास्ते चोर घर के अंदर घुसे और घटना का अंजाम दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
चोर ले गए हजारों का माल
चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरदार नगर में चोर सीढ़ी के रास्ते से घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़ अलमारी से छह हजार रुपये व लाखों के जेवर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
सरदार नगर निवासी छत्रपाल पुत्र छोटई शुक्रवार रात खाना खाकर परिवार के साथ छत पर बने कमरों में सो रहे थे। रात में मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर चोर छत पर चढ़े और जीने से घर के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने घर में बिना दरवाजा लगे कमरों में गए और वहां रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए। बक्से में रखे जेवरों में सोने की चेन, मंगलसूत्र, मोबाइल व छह हजार रुपये पार कर दिए। शनिवार सुबह जब परिजन उठे तो घटना की जानकारी हुई।