फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   father was murderd

बेटी ब्याहने से मना करने पर मार डाला

Tue, 12 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 12 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
father was murderd
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वह दुबरी की छोटी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन इसके लिए वह राजी नहीं हुआ। इस पर दुबरी के दामाद के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत के  घाट उतार दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी दुबरी ने अपनी बड़ी बेटी मंजू की शादी रानीपुर असोहा निवासी मिहींलाल के बेटे शंकर लाल से की है। कुछ जमीन बेंचकर उसने गांव के किनारे सड़क पर दो मंजिला मकान बनवाया था। वहीं चाय का होटल भी चलाता था। वह अपनी संपति दोनों बेटियों के नाम कर चुका था। बड़ी बेटी का देवर श्रीकृष्ण संपत्ति के लालच में उसकी छोटी बेटी गीता से शादी करना चाह रहा था। दुबरी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उसने छोटी बेटी की शादी श्रीकृष्ण के साथ करने से इनकार कर दिया। एक जनवरी 2016 को श्रीकृष्ण अपने साथी राहुल पुत्र राजाराम निवासी नीवां थाना बंथरा लखनऊ  के साथ दुबरी के घर पहुंचा और बेटी से शादी का दबाव बनाया। दुबरी के मना करने पर वह भड़क गया और मारपीट शुरू हो गई। साथी राहुल की मदद से श्रीकृष्ण ने कुल्हाड़ी से दुबरी पर कई वार कर दिए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों वहां से भाग निकले। आरोपी श्रीकृष्ण ने साथी राहुल को लखनऊ छोड़ा और घर निकल गया। हत्या के खुलासे में लगी थाना पुलिस कई दिनों तक हाथ पांव मारती रही। तफ्तीश में तस्वीर साफ न होने पर पुलिस थक हार कर चुपचाप बैठ गई। एसपी नेहा पांडेय ने खुलासे की कमान स्वॉट टीम को दी। स्वॉट टीम के दरोगा सुधीर अवस्थी ने मामले की जांच शुरू की। उनकी मेहनत रंग लाई और वह दोनों आरोपियों तक पहुंच गए। रविवार शाम सोहरामऊ पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को हसनापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी रामकिशुन यादव ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल स्वॉट टीम के दरोगा सुधीर अवस्थी, एसओ सोहरामऊ मुकेश बाबू, दरोगा संजय मौर्य, कांस्टेबल ऋषभ यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई और पंाच हजार का ईनाम देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

-----------------------------

सड़क हादसे में युवक घायल
उन्नाव। लखनऊ -कानुपर राजमार्ग पर दही चौकी के पास कानपुर से लखनऊ जा रही कार ने सड़क पार कर रहे घूरखेत पुरवा निवासी रामू 30 को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं रही। रामू राजगीर मिस्त्री है। वह दही चौकी में एक मकान का कई दिन से निर्माण कर रहा था। सोमवार को सड़क पार कर होटल में चाय पीने जा रहा था। तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम का प्रयास किया। पुलिस ने समय पर पहुंचकर लोगों को समझा शांत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed