{"_id":"58d01bfb4f1c1be5431a2b44","slug":"farmer-couple-raid-on-information-of-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दंपति से लूट की सूचना पर हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान दंपति से लूट की सूचना पर हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असोहा थानाक्षेत्र के कालूखेड़ा में किसान दंपति से 50 हजार की लूट से सनसनी फैल गई। मामला एसपी नेहा पांडेय तक पहुंचा तो उन्होंने एसओ से जानकारी ली। हालांकि बाद में किसान ने टेंपो से घर जाते समय थैला कहीं गिर जाने की तहरीर दी है।
असोहा थानाक्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी किसान मंगल अपनी पत्नी जनाका के साथ सोमवार को कालूखेड़ा स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त गए थे। बैंक में उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। मंगल ने अपने खाते से 35 हजार व जनाका ने 15 हजार निकाले। नोटों की गड्डी एक थैले में रखकर दोनों कालूखेड़ा बाजार पहुंचे। यहां खरीदारी की। इसके बाद पति-पत्नी टेंपो में बैठ गए।
पैसों से भरा थैला न दिखने पर दंपति ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस हरकत में आई। मामला एसपी नेहा पांडेय तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ व एसओ से मामले की जानकारी ली। एसओ जेएन सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली थी। चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा था। लेकिन किसान के साथ लूट नहीं हुई, बल्कि उन्होंने पैसों से भरा थैला कही छूट जाने की तहरीर थाने में दी है।