फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dip into the pool of child death

तालाब में डूबकर बच्चे की मौत

Sun, 28 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 28 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dip into the pool of child death
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णानगर में बने पक्के तालाब मेें एक पांच वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


सफाई कर्मियों के माध्यम से तालाब में बच्चे की खोज कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्लागंज से गोताखोराें को बुलाया गया। गोताखोराें ने शव को तालाब से बाहर निकाला।

शहर के मोहल्ला कृष्णानगर में रहने वाले सूरज का पांच वर्षीय पुत्र अनमोल शनिवार दोपहर डेढ़ बजे मां बीना से पांच रुपये लेकर पास की ही परचून की दुकान से सामान लेने गया था।
विज्ञापन


लगभग पंद्रह मिनट तक वह घर नहीं लौटा। थोड़ी देर बाद घर के सामने बने तालाब से एक चीख की आवाज सुनाई दी। मां बाहर निकल कर आई तब तक अनमोल डूब चुका था।

चीख की आवाज सुन मोहल्ले में रहने वाला सुशील बाथम तालाब में बच्चे को बचाने के लिए कूदा, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों के माध्यम से बच्चे को निकलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली तो शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों में तीनों भाई हलीम, शकील व सकूर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां हलीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।



पिता सूरज जिला सहकारी बैंक में प्राइवेट कर्मचारी है। उसने बताया कि उसे फोन से बच्चे के डूबने की सूचना मोहल्ले से दी गई थी। अनमोल तीन बहनों में छोटा तथा एक भाई से बड़ा था। वह मोहल्ले के ही प्राइमरी विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। भाई बहनों में मांशी (12), किरन (10) प्रांशी (8) व अंशु (2) हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed