{"_id":"24b9c52c9bc11724fd4a8dde8a7db53f","slug":"diesel-refilled-and-escaped-without-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल भरवाया और बिना रुपये दिए भाग निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजल भरवाया और बिना रुपये दिए भाग निकले
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। ग्राहक बनकर पेट्रोल पंप पहुंचे इंडिका सवार बदमाशों ने कार और उसमे रखे कैन में 380 लीटर डीजल भरवाया और इसके बाद भाग निकले। सेल्समैन ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग भी की। पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
असोहा थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव के सामने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तिवारी का पेट्रोल पंप है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे इंडिका कार सवार दो युवक पहुंचे और कार का टैंक फुल कराने के बाद कैनों में कुल 380 लीटर डीजल भरवाया। डीजल भरवाने के बाद दोनों कार स्टार्ट कर भागने लगे।
विज्ञापन
सेल्समैन राजेश कुमार ने पीछा करने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित ने कार का नंबर नोट कर लिया है और नंबर के आधार पर कार उन्नाव की ही है। पेट्रोल पंप स्वामी धर्मेंद्र तिवारी ने असोहा थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। कार के नंबर के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन