फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death of a young man by drinking spirit, cousin recruitment

स्प्रिट पीने से युवक की मौत, चचेरा भाई भर्ती

Sat, 17 Feb 2018 11:57 PM IST
unnao
unnao Updated Sat, 17 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man by drinking spirit, cousin recruitment
22 - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौनी शमसुद्दीनपुर निवासी युवक और उसके चचेरे भाई ने नशे के लिए स्प्रिट पी ली। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई। इनमें से एक की मौत हो गई। दूसरे युवक का हसनगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है। हसनगंज थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि चश्मदीद साथी की तहरीर पर जिला अस्पताल के दवा स्टोर कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हसनगंज के हरौनी शमसुद्दीनपुर गांव निवासी मिथलेश (35) पुत्र अंगनू व चचेरे भाई हजारी (30) पुत्र पग्गल ने शुक्रवार देर शाम नशे के लिए स्प्रिट पी ली। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को मोहान स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। हजारी को हसनगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। मिथलेश की पत्नी मंजू ने कच्ची शराब पीने से पति की मौत होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। कोतवाली प्रभारी अरुणदेव द्विवेदी मृतक के घर पहुंचे। जांच के दौरान जिस बोतल को परिजन कच्ची शराब की बता रहे थे, उसमें स्प्रिट मिली। पुलिस के मुताबिक बरामद हुई स्प्रिट स्वास्थ्य विभाग को सप्लाई की गई है। इसकी बाजार में बिक्री प्रतिबंधित है। मिथलेश के साथी विनोद ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को मिथलेश दीवानी न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पेशी के लिए उसे भी उन्नाव कोर्ट ले गया था। इसके बाद वह जिला अस्पताल ले गया। यहां जिला अस्पताल के दवा स्टोर से पचास रुपये में पांच एमएल की स्प्रिट की बोतल खरीदी। इस पर हसनगंज एसओ विनोद को साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दो बजे के बाद का वक्त होने से दवा स्टोर बंद मिला। इससे स्प्रिट बेचने वाले कर्मचारी की पहचान नहीं हो पाई। एसओ ने बताया कि चश्मदीद विनोद की तहरीर पर अज्ञात स्टोर कर्मी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।  मिथलेश के चार बच्चे हैं। दो बेटे व दो बेटियां हैं एक बेटी की शादी हो चुकी है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्प्रिट पीने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

...........................  
जानकारी में नहीं मामला
जिला अस्पताल के दवा स्टोर प्रभारी अवध बिहारी मिश्रा ने बताया कि वार्ड व इमरजेंसी से जो ऑर्डर आता है, उसी की सप्लाई की जाती है। ऐसा कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed