फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Choron's run in Bank of Baroda, can not break the cash chamber lock

बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरों का धावा, नहीं तोड़ पाए कैश चेंबर का ताला

Tue, 15 May 2018 11:28 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 15 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Choron's run in Bank of Baroda, can not break the cash chamber lock
चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : amarujala
उन्नाव। शहर के मोहल्ला मोतीनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोमवार रात चोरों ने धावा बोला। चोर छत का जाल काटकर सीढ़ी से भीतर उतर गए। चोरों ने कैश चेंबर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं हो पाए। पुलिस का अनुमान है कि चोर काफी शातिर किस्म के थे। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। अलार्म का तार भी काट दिया था। जांच के दौरान पुलिस को एक फुटेज में दो नकाबपोश चोर नजर आए हैं। पुलिस उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बैंक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर में सदर पुलिस चौकी से बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में सोमवार रात चोरों ने धावा बोला। यह बैंक बिल्डिंग के पीछे निर्माणाधीन इमारत से होकर बैंक की छत पर पहुंचे। लोहे का जाल काटकर बैंक के भीतर दाखिल हो गए। बैंक के भीतर रखी सीढ़ी के सहारे चोर नीचे उतरे। बैंक परिसर में लगे छह में से चार सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। अलार्म सायरन का ताला भी काट दिया। चोरों ने बैंक के कैश चेंबर (स्ट्रांग रूम) के दरवाजे का लॉक किसी वजनी औजार से तोड़ने प्रयास किया। वह लॉक तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बैंक के चीफ मैनेजर एके दास व अन्य कर्मचारी पहुंचे।  बैंक का नजार देखकर यह सन्न रह गए। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी अरुण देव द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कैश चेंबर को खुलवाया गया।  वजनी हथियार से चोट मारे जाने से लॉक खुलने में काफी दिक्कत हुई। कैश और सभी ग्राहकों के लॉकर सुरक्षित मिलने पर बैंक अधिकारियों और पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल ने करीब दो घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। पुलिस ने सुरक्षित बचे दो सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सुबह तीन बजे की रिकार्डिंग में दो नकाबपोश चोरों के फुटेज सामने आए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

चीफ मैनेजर एके दास ने बताया कि यह अंदेशा नहीं था कि पहली मंजिल पर स्थित बैंक में भी चोर दाखिल हो जाएंगे। चोर अगर चोर कैश चेंबर का ताला तोड़ने में सफल हो जाते तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि बैंक में चोरी का प्रयास किया गया है। चोरों को सफलता नहीं मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी में दो नकाबपोश चोर कैद हुए हैं। फुटेज लेकर जांच की जा रही है।
...................
इंसेट
बिना रोकटोक बैंक में आते-जाते हैं बाहरी
बैंक के अंदर घुसने के लिए चोरों ने जिस जाल के कुंडे को तोड़ा, उसी ने नीचे आरओ लगा हुआ है। बैंक कर्मियाें, ग्राहकों के अलावा बाहर से व्यक्ति बिना-रोक टोक पानी लेने के बहाने बैंक में आया-जाया करते हैं। जिस तरीके से चोर बैंक के अंदर दाखिल हुए, उससे अंदाजा लगाया जा रहा कि चोर काफी दिनों से रेकी कर रहे थे।   कोतवाल ने आरओ प्लांट वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।   

...................
बैंक सुरक्षा की खुली पोल
चोरों ने जिस बैंक को निशाना बनाया, उसके सामने सदर चौकी है। चौकी में तैनात दरोगा सिपाहियों के साथ ही यातायात के भी सिपाही भी चौबीस घंटे मौजूद रहते हैं। चोर बैंक में चोरी करते रहे लेकिन किसी को भनक तक लगी। बैंक के चारों ओर मकान भी हैं। इसके बाद भी चोर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed