फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CBI gets two days custody remand of Shashi Singh

सीबीआई को मिली शशि सिंह की दो दिन की कस्टडी रिमांड

Wed, 25 Apr 2018 11:22 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 25 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक की सह आरोपी शशि सिंह की सीबीआई को दो दिन की कस्टडी रिमांड मिली है। सीबीआई ने चार दिन के लिए रिमांड की अर्जी दी थी। न्यायाधीश ने दो दिन की मंजूरी दी है। सीबीआई देर शाम शशि को अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई जून 2017 से अब तक हुए घटनाक्रम पर शशि से लंबी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

किशोरी की ओर से लगाए गए आरोपों में घिरे विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई रिमांड पर लेकर पहले से पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने कुलदीप की 27 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक के लिए कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। सीबीआई ने जांच आगे बढ़ाने के लिए मुकदमे में सह आरोपी शशि सिंह को भी रिमांड पर लेने की अनुमति मांगी थी। सीबीआई की मांग पर बुधवार को शशि को लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा में जिला न्यायालय परिसर स्थित पाक्सो कोर्ट लाया गया।  सीबीआई की सात सदस्यीय टीम भी न्यायालय पहुंची। सीबीआई के अधिवक्ता ने शशि सिंह की चार दिन की कस्टडी रिमांड की मांग करते हुए न्यायालय में अर्जी दी। हालांकि न्यायाधीश ने केवल दो दिन की रिमांड मंजूर की। शशि 27 अप्रैल शाम 4 बजे तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगी। रिमांड मजूर होने के बाद सीबीआई कड़ी सुरक्षा में शशि को न्यायालय से लखनऊ लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
11 अप्रैल को दर्ज हुआ था मुकदमा
किशोरी से दुष्कर्म में11 अप्रैल को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सह आरोपी शशि सिंह पर माखी थाने में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीबीआई ने मामले की जांच शुरू करते ही पहले विधायक व बाद में शशि सिंह को रिमांड पर लिया था। विधायक की रिमांड पूरी होते ही सीबीआई ने सात दिनों की अतिरिक्त रिमांड ले ली थी। शशि सिंह को जेल भेज दिया गया था। बुधवार को सीबीआई ने शशि सिंह को दोबारा दो दिन की रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
13 अप्रैल से सीबीआई ने शुरू की थी जांच
दुष्कर्म के मामले में शासन ने 12 अप्रैल को सीबीआई को जांच सौंपी थी। 12 अप्रैल को जांच की मंजूरी मिलते ही 13 अप्रैल को सीबीआई उन्नाव पहुंच गई थी। सीबीआई ने सबसे पहले लखनऊ से विधायक कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया था। वहीं शहर में किशोरी व उसके परिवार के लोगों से 13 अप्रैल को चार घंटे तक पूछताछ भी की थी।

इनसेट
विधायक व शशि सिंह को माखी ला सकती है सीबीआई
सीबीआई ने बुधवार को शशि सिंह को दो दिन की रिमांड पर लिया है। शशि सिंह व विधायक कुलदीप सिंह की रिमांड 27 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो सीबीआई दोनों आरोपियों को एक साथ माखी गांव ला सकती है। सीबीआई यहां दोनों का आमना सामना कराएगी। साथ ही जांच में अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों से पूछताछ भी कर सकती है।

फोटो नंबर- 12-न्यायालय में मौजूद सीबीआई टीम के सदस्य।
फोटो नंबर-14- शशि सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed