{"_id":"5ae216e04f1c1b5f098b6a6d","slug":"carcasses-in-the-car-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिड़ंत में हुआ बवाल, पुलिस से भी अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारों की भिड़ंत में हुआ बवाल, पुलिस से भी अभद्रता
unnao
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर कोतवाली के छोटा चौराहा पर कार में पीछ से टक्कर लगने के बाद कार सवार आक्रोशित हो गए। कार में बैठे लोग आगे चल रही कार सवार को गाड़ी से उतारकर मारपीट करने लगे। इन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की। इस पर चौराहे पर मौजूद लोग पुलिस के पक्ष में उतर आए। कार सवार तीनों को जीप में बैठाकर कोतवाली भिजवाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे शहर कोतवाली के चिलौला गांव निवासी रामबिलास उर्फ बउवन पुत्र रघुवीर कार से गांव की ओर जा रहे थे। रामबिलास ने छोटे चौराहे पर पानी की बोतल लेने के लिए कार रोकी। तभी पीछे से आ रही कार उनकी गाड़ी में भिड़ गई। खुद की गलती के बाद भी पीछे की कार से उतरे दो लोग रामबिलास को स्टयेरिंग से खींचकर पीटने लगे। सामने खड़ी एक्शन मोबाइल जीप में बैठे पुलिस कर्मी बचाने दौड़े तो मारपीट करने वाले युवक उनसे भी अभद्रता करने लगे। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों से कोतवाली चलने के लिए कहा। रामबिलास को राजी हो गए। वहीं पीछे की कार से उतरे युवक ने अपने को वकील बताकर अभद्रता जारी रखी। कार सवार की गलती होने के बाद भी गुंडई देख मौजूद लोग पुलिस के पक्ष में उतर आए। इन्होंने पुलिस की मदद से तीनों को जीप में बैठाया। पुलिस इन्हें कोतवाली ले गई। पीड़ित कार चालक रामबिलास की तहरीर पर पुलिस ने खुद को वकील बताने वाले आदर्श नगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र यादव पुत्र श्रीराम यादव, साथी अभिषेक अवस्थी व निखिल चौधरी के खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।