फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bullion merchant was first given stone injured

सिर पर धारदार हथियार से हमला कर की गई थी हत्या

Sat, 15 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 15 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
bullion merchant was first given stone injured
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मालूम हो कि मौरावां थानाक्षेत्र के अकोहरी गांव के मजरा हौदाखेड़ा गांव निवासी राजकुमार उर्फ राज रावत (30) पुत्र रामपाल गांव गुरुवार देर शाम रायबरेली जिले के खीरो थानाक्षेत्र के कलुआखेड़ा की बाजार से अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद करके लौट रहा था। गांव से करीब चार किमी पहले पतेवला-कलुआखेड़ा मार्ग पर एक लाल पल्सर व स्कूटी पर सवार पांच बदमाशों ने उसकी हत्या कर जेवर-नगदी समेत करीब छह लाख का माल लूट ले गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सुशील कुमार और एसओ डीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे थे और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर धारदार हथियार से तेज प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही तीन गोलियां मारी गईं जिसमें एक गोली की बुलेट मृतक की खोपड़ी में फंसी मिली। पुलिस घटना की जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया उससे हत्यारों का इरादा केवल लूट का नहीं था बल्कि राजकुमार की हत्या भी उद्देश्य था। शक के आधार पर पुलिस ने रायबरेली जनपद के खीरो थानाक्षेत्र में रहने वाले महेश सोनी और कलुआखेड़ा निवासी कल्लू नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कुछ भी हो सकता है, कई बिंदुओं पर चल रही जांच
मौरावां एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि कुछ भी हो सकता है। भाड़े के हत्यारों से भी हत्या कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने पुराने झगड़े के आधार पर महेश व कल्लू पर शक जताया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महेश से राजकुमार की व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता थी और कल्लू से दुकान को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर और सर्विलांस टीम की मदद से जांच की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

फोटो नंबर-19, मौरावां सीएचसी में नवजात बच्चे को गोद में लिए बैठी पूनम।

पति की मौत का मातम मनाएं या बेटे होने की खुशी

पोस्टमार्टम हो रहा था तभी पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव।
नियति का खेल देखिए। शुक्रवार सुबह एक तरफ पति के शव का पोस्टमार्टम चल रहा था, इस बीच मृतक की पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जेठानी कलावती ने आशा गुड्डी की मदद से पूनम को लेकर मौरावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। शुक्रवार दोपहर बाद 2.32 बजे पूनम ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में भर्ती पूनम समझ नहीं पा रही कि वह पति की मौत का मातम मनाए या बेटा होने की खुशी मनाए। पति की मौत के बाद से गुमसुम सी हो चुकी पूनम की आखों के अब आंसू भी सूख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम सराफा व्यापारी राजकुमार की हत्या हो गई थी। पति की मौत के बाद से पत्नी पूनम का बुराहाल रहा। परिजनों ने बताया कि राजकुमार की सात साल पहले पूनम से शादी हुई थी। उसके पांच साल का एक बेटा राशू है। इसके बाद से कोई संतान नहीं हुई। राजमकुमार ने पत्नी का इलाज कराया और तमाम मंदिरों और दरगाहों पर एक और संतान के लिए माथा टेका। पूनम की जेठानी कलावती ने बताया कि बच्चा होने जानकारी होने के बाद से राजकुमार काफी खुश था। लेकिन ऊपर वाले को शायद कुछ और ही मंजूर था। दूसरे बेटा का मुंह देखने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पूनम का बुराहाल है। कभी वह अपने नवजात बेटे को निहारती है तो कभी आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठी रहती है। मानो ऊपर वाले से पूछ रही हो कि वह क्या करे, पति की मौत का मातम मनाए या बेटा होने की खुशी मनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed