फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bujurg kee loot ke baad hatya

बुजुर्ग की लूट के बाद हत्या

Wed, 17 May 2017 12:28 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Wed, 17 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
bujurg kee loot ke baad hatya
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार को जाजमऊ क्षेत्र में एक बुजुर्ग घायल अवस्था में मिला था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उनके बेटे ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

जिला बागपत, रायवाड़ा के करठल गांव निवासी रजाउद्दीन (70) शनिवार को हाईवे किनारे एक ढाबा के समीप घायल अवस्था में मिले थे। राहगीरों की सूचना पर गंगाघाट पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान देर रात बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उसके पास विजिटिंग कार्ड निकला था। उस पर लिखा मोबाइल नंबर उसके बेटे मौसम अली का था। पहचान होने पर पुलिस ने शव को रखा दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को बेटे मौसम अली व उसके भांजे सजैद अली पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे ने बताया कि पिता 50 हजार रुपये लेकर फरीदाबाद जा रहे थे। नगदी न मिलने पर बेटे ने लूट के बाद हत्या की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में गंभीर चोटें से मौत होने की पुष्टि हुई है। जो हत्या के आरोपों को बल दे रहा है। गंगाघाट थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि  अभी तक मृतक पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed