फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bodies found in the house of the young man hanged

युवक का घर में फांसी पर लटका मिला शव

Tue, 01 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 01 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bodies found in the house of the young man hanged
d - फोटो : demo pic
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर तरेहा में युवक का शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। इसकी  सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने पत्नी व उसके साले के खिलाफ बेटे को मार डालने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शेखूपुर तरेहा निवासी चंद्रप्रकाश(35) पुत्र रामस्वरूप का शव सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के समय घर पर उसकी पत्नी प्रेमलता व साला विनोद पुत्र रामआसरे निवासी अहमदपुर मौजूद थे। सोमवार सुबह चंद्रप्रकाश के घर से न निकलने पर  मोहल्ले के अमृतलाल उर्फ खिन्नी उसे बुलाने पहुंचे। पत्नी ने सोने की बात कहते हुए बाद में आने के लिए कहा। शक होने पर वह जबरन घर के अंदर घुस गया। कमरे में चंद्रप्रकाश का शव लटक रहा था। उसने  मृतक के पिता रामस्वरूप को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया कि चंद्रप्रकाश पत्नी के साथ सबसे अलग रहता था। रविवार की रात पति -पत्नी में विवाद हुआ था। उसके बाद वह गांव के ही साथी भारत पुत्र रामेश्वर के साथ घर से चला गया। वह रात भर वापस नहीं आया। सोमवार सुबह ही वह घर आया था। चंद्रप्रकाश ने दो शादी की थीं। पहली ससुराल भोगलापुर निवासी सजीवन के यहां थी। पत्नी की मौत बारह साल पहले हो चुकी है। बेटा सूरज नाना के साथ रहता है।  चंद्र प्रकाश ने दूसरा विवाह आठ साल पहले अहमदपुर निवासी रामआसरे की बेटी प्रेमलता से किया था। शादी के डेढ़ साल बाद ही प्रेमलता ने चंद्र प्रकाश को जहर देकर मारने का प्रयास किया था। बहू प्रेमलता ने अपने भाई विनोद के साथ मिलकर बेटे को मारकर फांसी पर लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed