{"_id":"9cb5dfadcd9af2da3db9e57e995ea3e5","slug":"after-the-death-of-a-child-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत के बाद औरास में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची की मौत के बाद औरास में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
औरास। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने बुधवार को छह साल की बच्ची को रौंद दिया। चालक कुछ दूर जाने के बाद बस छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित भीड़ ने बस में तोड़फोड की और आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान कसबा इंचार्ज दरोगा ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ विरोध पर अमादा हो गई।
सूचना पर सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तब लोग शांत हुए। सीओ ने आर्थिक मदद और ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
औरास कसबा के मोहल्ला ठकुराना निवासी चंदर रैदास की बेटी उमा (6) अपनी बड़ी बहन सुमन और पड़ोसी भुल्ला की बेटी किरन के साथ खेत से सब्जी लेने गई थीं। शाम करीब चार बजे तीनों खेत से लौट रही थीं।
कसबा के पास उन्नाव-संड़ीला मार्ग पर संडीला की ओर से जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उमा को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक ने भागने का प्रयास किया और कसबा के बाहर निकल कर पुलिया के पास बस खड़ी कर भाग निकला। बस में बैठे यात्री भी उतर कर चले गए।
विज्ञापन
सूचना पर कसबा इंचार्ज दरोगा आरके सिंह मौके पर पहुंचे और हादसा करने वाली बस को थाने ले जाने लगे। इसी दौरान भीड़ उत्तेजित हो गई और बस पर ईंट-पत्थरों और डंडो से हमला कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दरोगा की खिलाफ भी नारेबाजी की।
बस पर अपना गुस्सा उतारने के बाद भीड़ ने उन्नाव-संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया। औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया मगर वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। कुछ ही देर में हसनगंज सीओ माजिद अब्सार और हसनगंज एसओ प्रमोद यादव, आसीवन एसओ केके यादव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
सीओ ने आश्वासन दिया कि वह मृतक के परिजनों को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने और मार्ग पर रोड ब्रेकर बनवाने के लिए अपने स्तर से लिखेंगे। सीओ के आश्वासन के बाद भीड़ ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।