फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accident,on person dead

हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत

Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
accident,on person dead
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग के पास एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। पहले कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी। ट्रैक्टर बेकाबू हो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर उछलकर गिर गया। पास से गुजर रहे टैंकर की चपेट में आकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित कंटेनर पीछे से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में कंटेनर चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया। किसी तरह उसे निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

अतरौली हरदोई के कोरौंद गांव निवासी कैलाश (28) मुन्ना बंथर स्थित सरेस फैैक्ट्री में मजदूरी करता था।  मंगलवार की रात फैक्ट्री से कच्चा चमड़ा लादकर ट्रैक्टर कानपुर आ रहा था। ट्रैक्टर कानपुर निवासी हबीब चला रहा था। कैलाश बोनट पर बैठा था। हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहे के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। कैलाश उछलकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रहा कंटेनर उसे रौंदता हुआ घूम गया और एक ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर चालक अरविंद दुबे (44) निवासी पनकी कानपुर स्टेयरिंग के बीच फंस गया। आसपास होटलों में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कंटेनर चालक को निकालने की कोशिश शुरू की। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ की मदद से चालक को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कैलाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहनों की टक्कर से हाईवे पर जाम के हालातों को देखकर पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद जाम से निजात पाया।
विज्ञापन


इंसेट-1
हादसे में बाइक सवार डाक्टर घायल
आसीवन थानाक्षेत्र के अटिया गांव निवासी विमल कुमार अवस्थी (45) रसूलाबाद कस्बे में अपना क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से बाइक से क्लीनिक को निकले। मुंशीगंज मोड़ पर अचानक उनकी बाइक रुक गई। पेट्रोल कम होने की जानकारी पर पास के ही एक पंप से ईंधन भराकर जैसे ही वह मेन रोड पर आए विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-2
पुलिया से टकराकर पेड़ से जा भिड़ा डंपर
पुरवा। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ऊंचगांव किला के पास मंगलवार की रात पुरवा से उन्नाव की ओर जा रहा डंपर बेकाबू होकर पुलिया से टकराते हुए नीम से जा टकराया। हादसे में ट्रक का चालक व हेल्पर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद चालक और हेल्पर क्षतिग्रस्त वाहन छोड़कर कहां चले गए इसकी जानकारी कोई नहीं दे सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed