{"_id":"59d7cd664f1c1bf4688b46a8","slug":"91507315046-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही स्थान पर दो हादसों में युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही स्थान पर दो हादसों में युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही स्थान पर दो हादसे, एक की मौत
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लोधाटीकुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक कन्नौज जिले के यासीन गांव का रहने वाला है। पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर कन्नौज चले गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
थानाक्षेत्र के देवतारा गांव निवासी शैलेंद्र (30) पुत्र बाबूलाल मूंगफली बेचने का काम करता था। गुरुवार देर रात वह मूंगफली बेचकर बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लोधाटीकुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शैलेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक शैलेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। मृतक की मां रामदुलारी के अलावा पत्नी सरोजनी व बेटे वासू (10), दीपांशु (6) व छोटू (3) हैं।
दूसरी घटना में कन्नौज शहर के यासीनपुर गांव निवासी राजेश कुमार (32) पुत्र बनवारीलाल की बाइक लोधाटीकुर गांव के सामने बाइक के सामने मवेशी आ जाने से अनियंत्रित हो गई। इससे वह डिवाइडर से टकरा गई। घटना में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश के मुताबिक वह बाराबंकी जिले में सरिया का जाल बनवाने की ठेकेदारी करता है। गुरुवार देर रात बाराबंकी से कन्नौज जा रहा था। लोधाटीकुर गांव के सामने सामने मवेशी आ जाने से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
इससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर कन्नौज चले गए।
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लोधाटीकुर के पासहुए हादसे, घायल कन्नौज जिले के यासीनपुर गांव का निवासी
अमर उजाला ब्यूरो