फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from a house on Bhiwani Road

Jind News: भिवानी रोड पर घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Fri, 30 Oct 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from a house on Bhiwani Road
फोटो 29जेएनडी37-मकान में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देती महिला पूजा। स्रोत परिजन
जींद। शहर के भिवानी रोड स्थित खेम नगर की गली नंबर पांच में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार घर में सो रहा था। सुबह उठने पर दरवाजा टूटा मिला और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। सूचना मिलने पर रोहतक रोड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

पीड़ित जसवंत की पत्नी पूजा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात करीब एक बजे तक सिलाई का काम कर रही थी। इसके बाद मेहंदी लगाकर सो गई। उस समय तक सब कुछ सामान्य था। सुबह उठकर देखा तो दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का लॉकर भी खुला मिला। घर का सामान बिखरा पड़ा था। बच्चों की किताबें और अन्य सामान भी इधर-उधर फैला हुआ था। उनके अनुसार, चोर बच्चे के स्कूल बैग में चोरी का सामान भरकर ले गए।
विज्ञापन


दिवाली और बच्चों के लिए जोड़ी थी नकदी
उन्होंने बताया कि चोर घर से एक मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगूठियां, एक सोने का ताबीज, सोने की चेन, चांदी की चेन, चांदी का कड़ा और चांदी की चुटकी के चार सेट ले गए। इसके अलावा घर में रखे करीब 15 हजार रुपये भी चोरी हो गए। यह रकम बच्चों की जरूरतों और दिवाली के खर्च के लिए जोड़कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया था। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी जुटाई। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। -प्रवीण कुमार, प्रभारी, शहर पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article