{"_id":"59c40ad94f1c1b1d688b5f36","slug":"91506020057-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर तीन से ठगे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर तीन से ठगे पांच लाख
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर तीन से ठगे पांच लाख
उन्नाव। अमौसी एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने तीन लोगों से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी न मिलने पर पीड़ितों ने रुपये लौटाने का दबाव डाला तो युवक आज कल में रुपये वापस करने का झांसा देने लगा। लंबे समय तक रुपये न लौटाने पर गुरुवार को पीड़ित युवक को पकड़कर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने ठगी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
अकरमपुर निवासी मधु पुत्री महेंद्र का आरोप है कि कृष्णा नगर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह ने दो साल पहले अमौसी एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख अस्सी हजार रुपये लिए थे। गोमती नगर स्थित गैंबर टावर में 45 दिन की ट्रेनिंग कराई। नौकरी की बात पर वह इधर-उधर की बातें करने लगा। आदर्श नगर निवासी पूजा पुत्री कैलाश व रोहित सिंह पुत्र शत्रुघभन सिंह ने बताया कि अभिषेक ने उनसे तीन लाख रुपये लिए थे।
एयरपोर्ट पर नौकरी न मिलने पर उसने उन्हें डायल 100 में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इस बीच वह छह माह तक टहलाता रहा। मामला फर्जी समझ पीड़ितों ने अभिषेक पर रुपये लौटाने का दबाव डालना शुरू किया। अभिषेक ने रुपये नहीं लौटाए। इस बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता विश्वास के साथ पीड़ितों ने कचहरी परिसर में अभिषेक को पकड़ लिया। यह उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। ठगी की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक को पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन
सदर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि युवक ने नौकरी के नाम पर लिए गए रुपये किसी और को देने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।
पैसे वापस करने के वादे से मुकरा
अभिषेक के रुपये न लौटाने पर पूजा राठौर ने जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव से शिकायत की थी। चौकी इंचार्ज ने अभिषेक को बुलाकर पूछताछ की। इस पर अभिषेक ने हर माह बीस हजार रुपये देने का वादा किया था। अभिषेक ने पूजा को एक बार बीस हजार रुपये दिए लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर लिया।
चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत का आरोप
ठगी का शिकार लोगों का आरोप है कि जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अभिषेक से मिले हुए हैं। चौकी इंचार्ज ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। ठगी का शिकार पूजा का कहना है कि अभिषेक ने एक दर्जन से अधिक लोगों से नौकरी के नाम पर रुपये लिए हैं।
- रुपये न लौटाने पर पीड़ित ठग को पकड़कर पहुंचे कोतवाली, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो