फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सब्जी खरीद रही महिला से 40 हजार लूटे

सब्जी खरीद रही महिला से 40 हजार लूटे

Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सब्जी खरीद रही महिला से 40 हजार लूटे
गंजमुरादाबाद(उन्नाव )। बैंक से रुपये निकालने के बाद सब्जी खरीद रही महिला का रुपयों का थैला बाइक सवार तीन बदमाशों ने छीन लिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरापुर निवासी नन्हीं देवी पत्नी छोटेलाल ने सोमवार दोपहर बाद बांगरमऊ स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये निकाले थे। यह पति के साथ शाम को घर लौट रही थीं। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर आरएस पब्लिक स्कूल के पास दंपति दुकान पर सब्जी खरीदने लगे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश नन्हीं देवी से बैग छीनकर बांगरमऊ की ओर भाग निकले।

पुलिस ने पीड़िता से मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

सब्जी खरीद रही महिला से नोटों भरा बैग छीना
बैग में थे 40 हजार रुपये, बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed