{"_id":"5b86ecdf42c792463e41c786","slug":"81535569119-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली तोड़ने के विवाद में पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली तोड़ने के विवाद में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी। माखी गांव में दस साल पुरानी नाली तोड़ने के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने समाधान दिवस में नाली तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेखपाल को जांच के आदेश दिए गए हैं।
हसनगंज तहसील क्षेत्र के माखी के मजरे अकबर खेड़ा, आजादनगर, रामनगर, बाजी खेड़ा निवासी धर्मपाल सिंह, राजेंद्र पासी, महादेव, रामप्रसाद, बच्चू, राम केशन, कमलेश ने तहसील दिवस में शिकायत कर बताया था कि गांव निवासी पिता पुत्र ने दस साल पुरानी नाली को जबरन तोड़ दिया। जिससे गांव में नहर का पानी अब खेतों तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने बताया कि नहर का पानी नाली के माध्यम से ही गांव में आता था।
ग्रामीणों ने गांव के ही भीम सिंह और उसके बेटे नितिन सिंह पर नाली तोड़ने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने पिता पुत्रों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि राजस्व विभाग के लेखपाल कमलेश बाबू मामले की जांच कर रहे हैं। नाली का निर्माण राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में हुआ था। जांच के बाद दोबारा नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने समाधान दिवस में की थी शिकायत