फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय का ताला तोड़ लाखों की चोरी

प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Mon, 14 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय का ताला तोड़ लाखों की चोरी
उन्नाव। सदर कोतवाली के मोहल्ला मोतीनगर में बने प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय का ताला तोड़कर चोर प्रिंटर, लैटपटॉप, एलईडी सहित करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब जिलाध्यक्ष कार्यालय खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान गायब था। पुलिस ने मौके पर जांच की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ का कार्यालय जिलाध्यक्ष विवेक तिवारी के मोतीनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में बना है। कार्यालय में लैपटॉप, प्रिंटर, एलईडी, सेटअप बॉक्स, सीसीटीवी स्कीन, हार्ड डिस्क के साथ सबमर्सिबल भी लगा हुआ था। शनिवार रात मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने पूरे सामान के साथ ही कुछ जरूरी अभिलेख पार कर दिए। रविवार सुबह विवेक कार्यालय पहुंचे और शटर का ताला टूटा मिला। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



आटा चक्की से 25 हजार का माल चोरी
बीघापुर। नगर पंचायत बीघापुर स्थित रामचंद्र साहू की आटा चक्की को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। रविवार सुबह जब रामचंद्र चक्की पहुंचे तो ताला टूटा देखा। चक्की से दो सौ लीटर तेल, बैट्रा व अन्य सामान चोरी चला गया था। रामचंद्र ने पुलिस को सूचना देने के साथ घटना की जानकारी लेनी शुरू की। तभी घर से पचास मीटर की दूरी पर झाड़ियों से उसे माल मिल गया। दरोगा उबैस अली ने मौके पर पहुंच जांच की। इस दौरान शक के आधार पर पुुलिस ने कस्बे के ही निवासी बरकत को हिरासत लिया। उससे पूछताछ हो रही है। पुलिस के मुताबिक उसने चोरी की बात स्वीकार की है। दरोगा उबैस अली ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वाले सोते रहे, चोर ले गए जेवर, नगदी
बिछिया। अजगैन थानाक्षेत्र के मैंता गांव निवासी तारावती पत्नी दिंवगत कल्लू शनिवार रात खाना खाने के बाद परिवार समेत कमरे में सोने चली गई थी। देर रात चोर घर के पीछे रखी बल्ली के सहारे पहले छत पर और बाद में आंगन मेें पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खोल अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी से एक लाख रुपये के जेवर व दस हजार रुपये नकद लेकर भाग निकले। रविवार सुबह जब तारावती की नींद खुली तब उसे सामान बिखरा मिला। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed