फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   तमंचा खरीदकर लौट रहे युवक ने पकड़वाई असलहा फैक्टरी

तमंचा खरीदकर लौट रहे युवक ने पकड़वाई असलहा फैक्टरी

Wed, 03 Apr 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
तमंचा खरीदकर लौट रहे युवक ने पकड़वाई असलहा फैक्टरी
उन्नाव। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने हसनगंज के लालपुर गांव से तमंचा खरीदने की बात बताई। पुलिस ने जब उक्त स्थान पर छापा मारा तो वहां असलहा फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने 21 तमंचा व असलहा बनाने वाले उपकरणों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरेापियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी का खुलासा करते हुए एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि हसनगंज कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान लालपुर मोड़ के निकट से बाइक सवार ओमप्रकाश पांडेय पुत्र श्रवण निवासी मोहकीपुर अजगैन को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले थे। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लालपुर के जंगल में झोपड़ी बनाकर रहने वाले कल्लू से तमंचा खरीदकर आ रहा है। पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा तो वहां तमंचा फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने झोपड़ी से कल्लू विश्वकर्मा पुत्र बालराम निवासी बडौर मजरा हिम्मतगढ थाना सोहरामऊ को गिरफ्तार कर लिया। झोपड़ी से पुलिस ने 21 तमंचा व शस्त्र बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए। कल्लू ने बताया कि वह कई साल से अवैध असलहे बना रहा था। घटना के खुलासे के दौरान ट्रेनी आईपीएस केशव कुमार, एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ भीमकुमार गौतम मौजूद रहे। खुलासा करने वाली टीम में निरीक्षक अभिमन्यु मल, एसआई अबू मो. कासिम, प्रेमनारायण सरोज, हेडकांस्टेबल शिवेंद्र व सुनील शामिल रहे। एसपी ने टीम को दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed