फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने लगाई फांसी, मौत

पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने लगाई फांसी, मौत

Mon, 20 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने लगाई फांसी, मौत
औरास। धमियाना गांव में शनिवार की शाम तीन महीने से पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध युवक ने घर के अंदर पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के धमियाना गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह (30) पुत्र गुरुप्रसाद का विवाह बारह साल पहले सरीफाबाद गांव निवासी रामसिंह की बेटी साधना से हुआ था। पति पत्नी में आए दिन हो रहे विवाद के चलते करीब तीन महीने से पत्नी साधना मायके चली गई थी। पत्नी के मायके के कई लोग मुंबई में रहते हैं। इससे वह कुछ दिन गांव में रुकने बाद मुंबई चली गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को साधना मुंबई से लौटकर अपने मायके आई। जानकारी होने पर सुधीर शनिवार को पत्नी को लिवाने गया था। लेकिन उसने उसके साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। शनिवार शाम सुधीर नशे की हालत में घर पहुंचा और कमरे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में उसने छत में लगे कुंडे से पत्नी की साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सुबह देर तक वह कमरे के बाहर नहीं निकला। परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर दरोगा अखिलेश यादव पहुंचे और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पति की मौत की सूचना पर पत्नी मायके पक्ष के साथ ससुराल पहुंची। पिता का शव देख बेटा राज (10) रो रोकर बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed