फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मी की मौत, साथी घायल

वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मी की मौत, साथी घायल

Fri, 12 Apr 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मी की मौत, साथी घायल
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पुरवा मोड़ के निकट वाहन की टक्कर से बाइक सवार ढाबा कर्मी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आसीवन थाना क्षेत्र के देवासापुर गांव निवासी रामखेलावन (55) पुत्र मदारी दही चौकी स्थित बाबा ढाबा में काम करता था। वह शहर कोतवाली के गजौली में किराए के मकान मे रहता था। बुधवार रात वह गजौली निवासी अपने साथी रामू के साथ बाइक से गांव जा रहा था। दही चौकी पुरवा मोड़ के समीप सड़क पार करते समय वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रामखेलावन को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामू को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि गुरुवार को रामखेलावन का पोस्टमार्टम कराया गया। रामखेलावन चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। रामखेलावन की मौत से पत्नी रामश्री, बेटे होरीलाल, जितेंद्र व शुभम का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे घायल
बुधवार देर रात पुरवा मोड़ के निकट हादसा हुआ था। हादसे के बाद आधे घंटे तक घायल सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



- घर जाते समय पुरवा मार्ग पर हुआ हादसा
- घायल युवक लखनऊ किया गया रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed