फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अंबहरा प्रधान और तीन सचिवों पर एफआईआर के आदेश

अंबहरा प्रधान और तीन सचिवों पर एफआईआर के आदेश

Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
अंबहरा प्रधान और तीन सचिवों पर एफआईआर के आदेश
उन्नाव। सफीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अंबहरा में शौचालयों निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने ग्राम प्रधान व तीन सचिवों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। वहीं प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज करने से प्रधान को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन



अंबहरा में शौचालय निर्माण में मानकों को दरकिनार किए जाने की शिकायत मिलने पर डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने जांच के आदेश दिए थे। सीडीओ ने मामले की जांच जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार व जिला समन्वयक एसबीएम श्रीष द्विवेदी को सौंपी थी। जांच में पता चला था कि 150 शौचालय के लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम पंचायत को 21.48 लाख रुपये जारी किए गए। स्थलीय निरीक्षण में शौचालयों के जंक्शन चैंबर वर्गाकार में बने मिले। जबकि नियमानुसार वाई आकार के बनाए जाने चाहिए। चैंबर में मानक के अनुरूप ढाल भी नहीं मिली। साथ ही वेबसाइट पर 135 शौचालयों का निर्माण पूर्ण दर्शाते हुए फोटो भी अपलोड कर दिए गए।
विज्ञापन


15 शौचालयों को निर्माणाधीन बताया गया। निर्मित शौचालयों के दरवाजे भी घटिया लगाए गए थे। दो ऐसे भी शौचालय मिले जिनका निर्माण पूरा नहीं हुआ था। हालांकि उनकी फोटो पहले से ही स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी थी। इन्हीं खामियों पर सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने पिछले माह जिम्मेदारों से रिकवरी कराने के आदेश दिए थे। बुधवार को डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने प्रधान सिद्धनाथ मिश्रा और तीन सचिवों अखिलेश, रघुवीर और अमन यादव पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश डीपीआरओ को दिए हैं। वहीं ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय संचालन समिति गठित करने पहले प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दो सदस्यीय टीम की जांच में दोयम दर्जे के मिले शौचालय
-डीएम ने वित्तीय अधिकार सीज करने से पहले प्रधान को भेजी नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed