फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: Family’s Picnic at Highway Rest Area Sparks Action, Begun Police Probe Traffic Obstruction

चित्तौड़गढ़: हाईवे के रेस्ट एरिया में परिवार के साथ पिकनिक पार्टी, ट्रैफिक बाधित करने पर बेगूं पुलिस का एक्शन

Thu, 03 Sep 2026 05:32 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 05:32 PM IST
सार

हाईवे के ले-बाय में परिवार के साथ बैठकर खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसे हाईवे पर सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कार्रवाई शुरू की है, जबकि परिवार का कहना है कि वे सिर्फ 15 मिनट के लिए वहां रुके थे।

विज्ञापन
Chittorgarh: Family’s Picnic at Highway Rest Area Sparks Action, Begun Police Probe Traffic Obstruction
हाईवे की साइड रोड पर पिकनिक पार्टी मनाते परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर निर्धारित पार्किंग स्थल में परिवार के साथ बैठकर भोजन करने और हाईवे की यातायात व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर आरोली टोल से मेनाल और लाडपुरा तक सड़क के किनारे वाहनों के सुरक्षित ठहराव के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेनाल से लाडपुरा की ओर करीब 2 किलोमीटर दूर हाईवे के दोनों तरफ भारी वाहनों के रुकने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से ले-बाय बनाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के अवसर पर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पार्किंग स्थल पर परिवार के साथ बैठकर भोजन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। पुलिस की जांच में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ के शास्त्री नगर निवासी शिव माहेश्वरी ने अपने परिवार के साथ वाहन रोककर वहां भोजन किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: प्रमुख पर्यटन स्थलों का 30 सितंबर तक होगा सुरक्षा ऑडिट, वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पार्किंग स्थल वाहनों के सुरक्षित ठहराव के लिए बनाया गया है। व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप इस तरह बैठकर भोजन करने से संबंधित लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। इसी आधार पर बेगूं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नियमानुसार जांच और कार्रवाई शुरू की है।

हालांकि परिवार के मुखिया शिव डाड का कहना है कि यह स्थान हाईवे का ले-बाय और रेस्ट एरिया है। परिवार के सदस्यों ने वहां करीब 15 मिनट रुककर भोजन किया था और इस दौरान वहां किसी तरह का हाईवे ब्लॉक नहीं हुआ था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed