{"_id":"5bdf3e9bbdec22694517ddfd","slug":"41541357211-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका, नहीं हुई पहचान
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
अजगैन। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हाईवे किनारे एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से तफ्तीश की। सिर में पीछे और दोनों आंखों के पास किसी नुकीले हथियार से वार के निशान मिले हैं। स्निफर डॉग करीब दो सौ मीटर दूर हाईवे तक गया। मृतक के पास कुछ भी न मिलने से पुलिस को योजना बनाकर लूटपाट के लिए हत्या किए जाने का शक है।
मरने वाला किसी वाहन का चालक भी हो सकता है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लखनऊ की ओर जाने वाली लेन से 200 मीटर की दूरी पर करीब 28 वर्षीय युवक की हत्या करके शव फेंक दिया गया। अजगैन कोतवाली के गांव जगदीशपुर के निकट इसी गांव के राकेश के खेत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अनिल सिंह, सीओ हसनगंज डा. भीम कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वॉड को बुलाया गया। जांच में पता चला कि सिर में पीछे की तरफ नुकीले औजार के दो वार करके हत्या की गई है। दाहिनी आंख के नीचे एक और बाई आंख के पास भी तीन वार किए गए हैं। सुबह करीब 9 बजे पहुंची पुलिस ने आशंका जताई कि करीब दस घंटे पहले हत्या की गई होगी। मृतक के शरीर पर नीली जींस, सफे द काली अंडरवियर और स्लेटी रंग की टी शर्ट व नीले रंग के जूते थे। पुलिस को शक है कि युवक किसी वाहन का चालक भी हो सकता है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इससे शव मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस
जांच कर रही पुलिस सविलांस और क्राइम ब्रांच की भी मदद ले रही है। पुलिस आसपास के मोबाइल टावरों से डेटा जुटाकर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की डिटेल निकलवा रही है। जीपीएस डेटा की जांच कराकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शनिवार रात कोई वाहन घटना स्थल के सामने या आसपास कुछ देर के लिए रुका तो नहीं था। सीओ भीम कुमार गौतम ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर लिया जाए।
विज्ञापन
-किसी नुकीले हथियार से सिर पर किया गया वार
-शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही जांच
-हाईवे तक गया खोजी कुत्ता, हत्यारे के लखनऊ की तरफ जाने का शक