फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पुरवा विधायक की पोस्ट शेयर करने पर दिए आपतिजनक कमेंट, रिपोर्ट दर्ज

पुरवा विधायक की पोस्ट शेयर करने पर दिए आपतिजनक कमेंट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुरवा विधायक की पोस्ट शेयर करने पर दिए आपतिजनक कमेंट, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। फेसबुक पर पुरवा विधायक की राज्यपाल से मुलाकात की फोटो पोस्ट करने पर एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट किए। फोटो शेयर करने वाले ग्राम प्रधान के पुत्र की तहरीर पर कमेंट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अचलगंज एसओ ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को भेजी है।


पुरवा विधायक अनिल सिंह ने फेसबुक पर अपनी राज्यपाल से मुलाकात की एक फोटो शेयर की थी। इस पोस्ट को पड़रीखुर्द के प्रधान के पुत्र दीपक त्रिवेदी ने 15 अगस्त को शेयर किया था। दीपक त्रिवेदी के फेसबुक मित्र बबलू (बबलू गौतम) ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट किया। विधायक पर गलत कमेंट किए और दीपक त्रिवेदी व अन्य कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी भी थी। दीपक ने फेसबुक आईडी खंगाली तो पता चला कि बबलू नाम का यह व्यक्ति किसी के इशारे पर विदेश से कमेंट कर रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को दीपक ने अचलगंज थाने में बबलू के खिलाफ तहरीर दी। एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। उधर, पुरवा विधायक अनिल सिंह का कहना है कि वह धमकी से नहीं डरते हैं। राज्यसभा में क्रॉस वोट के बाद से वह कुछ लोगों के निशाने पर हैं। मामले की जानकारी एसपी को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 15 अगस्त को राज्यपाल से मिलने की फोटो पोस्ट शेयर की थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed