फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   नौ लाख की धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर समेत चार पर मुकदमा

नौ लाख की धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर समेत चार पर मुकदमा

Sat, 16 Feb 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
नौ लाख की धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर समेत चार पर मुकदमा
उन्नाव। अनुबंध के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री न करने व साजिश के तहत बैंक से नौ लाख रुपये की चेक गायब करने के मामले में लखनऊ के एक युवक ने शहर की एक प्राइवेट बैंक के शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



लखनऊ के कृष्णा नगर मानस नगर निवासी अंकित मेहंदी रत्ता ने बताया कि उन्होंने कानपुर के काकादेव निवासी मीनाक्षी पांडेय से कानपुर में ही एक भूमि खरीदने के लिए अनुबंध कराया था। इसके लिए उन्होंने 15 लाख रुपये दिए थे। हालांकि मीनाक्षी ने बाद में जमीन की रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया। इस पर उसने जब रुपये लौटाने की बात कही तो उसने 1 अक्तूबर 2018 को नौ लाख रुपये की एक चेक उसे दे दी। अंकित मेहंदी ने बताया कि शहर की एक प्राईवेट बैंक में उनका खाता है।
विज्ञापन


उन्होंने 11 अक्तूबर को बैंक में चेक लगाई हालांकि भुगतान नहीं हुआ। इस पर जब उन्होंने चेक मांगी तो बैंक के शाखा प्रबंधक ने कोरियर कंपनी द्वारा चेक मिलने की बात कही। हालांकि उसे अब तक चेक नहीं मिली है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसने जब मीनाक्षी से चेक मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी। अंकित मेहंदी रत्ता की तहरीर पर पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक, कोरियर कंपनी के कर्मी, मीनाक्षी पांडेय व उसके पिता रमाकांत अग्निहोत्री के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अनुबंध के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री न करने व चेक गायब करने का आरोप
-पीड़ित का आरोप, बैंक मैनेजर व कोरियर कंपनी के कर्मी ने गायब किया चेक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed