{"_id":"5bef1239bdec2269796aa72a","slug":"31542394425-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की टीम ने हाईवे पर पकड़े 13 ओवरलोड ट्रक व डंपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन की टीम ने हाईवे पर पकड़े 13 ओवरलोड ट्रक व डंपर
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उन्नाव बक्सर मार्ग पर जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार ओवरलोड ट्रक व डंपर की धरपकड़ की। ढाबों व होटल पर खड़े ओवरलोड वाहनों को भी कब्जे में लिया। इस दौरान 13 ओवरलोड ट्रक व डंपर सीज किए गए। इनसे करीब तीन लाख का जुर्माना वसूला जाएगा।
एसडीएम प्रभुदयाल व सीओ बीघापुर स्वतंत्र सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ प्रवर्तन ओपी राजपूत, खनिज अधिकारी पीके सिंह व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्नाव बक्सर मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
छापेमारी का केंद्र भोजपुर, बक्सर व धानीखेड़ा चौराहा रहा। करीब पांच घंटे तक टीम ने सघन छापेमारी की। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी राजपूत ने बताया कि संयुक्त चेकिंग अभियान में गिट्टी, मौरंग व बालू लदे 20 ट्रक व डंपर पकड़े गए। इनमें से 13 ओवरलोड ट्रक व डंपर सीज किए गए है। बताया कि ओवरलोड चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन का परमिट निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
-एआरटीओ, खनिज अधिकारी व पुलिस टीम ने की कार्रवाई
-ओवरलोड वाहनों से वसूला जाएगा तीन लाख का जुर्माना