फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भिड़ी बाइक, जीजा-साले की मौत

सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भिड़ी बाइक, जीजा-साले की मौत

Wed, 27 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भिड़ी बाइक, जीजा-साले की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। आसीवन थानाक्षेत्र में चकलवंशी-संडीला मार्ग पर एक ढाबे के सामने दो दिन से खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक में तेज रफ्तार बाइक पीछे से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार जीजा व साले की मौत हो गई। अपनी कमी पर पर्दा डालने के लिए पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज करने इनकार कर दिया। परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर सर्रा निवासी राकेश (35) पुत्र शिवदुलारे अपने भाई दुखहरन के साले सबलगढ़ी गांव निवासी परमेश्वर (25) पुत्र जुगराम के साथ बाइक से कादिलपुर गांव निवासी रिश्तेदार प्रमोद के यहां शादी में गया था। सोमवार देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक राकेश चला रहा था। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर रानीबाग के निकट सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से उनकी बाइक भिड़ गई। दोनों के सिर में गहरी चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों का अज्ञात में पंचनामा भर शव आनन-फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, रात में दोनों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने कई बार मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो पाई। घर वाले दोनों को खोजते हुए ढाबा के पास पहुंचे तो दो लोगों की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी हुई। परिजन थाने पहुंचे तो क्षतिग्रस्त दोनों की मौत होने का पता चला। राकेश के पिता शिव दुलारे ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो पुलिस ने दो दिन से ट्रक सड़क पर खड़े होने से अपनी लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए पूर्व से डीसीएम में टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज होने से दूसरा मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अंबरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि अगर दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से नहीं हटवाया गया तो पुलिस की लापरवाही है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

परमेश्वर छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। वह किराये की मैजिक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बेटे की मौत से मां जगराना पत्नी सियादुलारी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के दो बेटी एक बेटा है।

राकेश चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पत्नी उमा के अलावा तीन लड़कियां हैं। वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। 11 जून को ही वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। जुलाई में उसे जाना था। मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों के मोबाइल फोन नहीं मिले हैं। दोनों की जेब में रुपये भी नहीं हैं। घर वालों को शक है कि किसी ने मदद के बहाने दोनों के मोबाइल और रुपये पार कर दिए। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

- उन्नाव-आसीवन मार्ग पर रानीबाग के निकट दो दिन से खड़ा था क्षतिग्रस्त ट्रक, पुलिस ने नहीं हटाया
-बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में चोट आने से हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed