{"_id":"59b5877a4f1c1bf47f8b5bae","slug":"31505068922-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर चार माह बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय के आदेश पर चार माह बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा
उन्नाव। औरास में चार माह पहले हुए दुष्कर्म में न्यायालय के आदेश पर रविवार को थाना पुलिस ने पीड़िता के दो रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 16 मई 2017 क ी शाम को घर में अकेली थी। पति बाग में गया था। महिला का आरोप है कि उसी समय हरदोई जिले के दो रिश्तेदार युवक घर आए। इन्होंने बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचा लगा दिया। दोनों ने उसके साथ रेप किया। तभी पति भी बाग से घर आ गए। उनके विरोध करने पर दोनों ने उन्हें लाठी डंडों और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे। इस पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। 17 मई 2017 को पीड़िता पति के साथ थाने गई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोनू पुत्र राकेश निवासी कौशलपुरी कालोनी, कोतवाली हरदोई और सतीश निवासी अटवा कोतवाली हरदोई पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
- न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट, औरास थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला ने दो रिश्तेदारों के खिलाफ की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो