फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 18 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
भगवंतनगर। थाना बिहार के गांव दुबेपुर के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रैक्टर सहित भाग निकला। बाइक सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बिहार थानाक्षेत्र के मनिकापुर निवासी मो. इश्तियाक (20) पुत्र मो निजाम बारातों व अन्य कार्यक्रमों में रोटी बनाने का काम करता था। बुधवार सुबह वह रायबरेली जनपद के सरेनी गांव निवासी रिश्तेदार अल्ताफ रजा के यहां बाइक से जा रहा था। उसके साथ भगवंतनगर निवासी फैज (12) पुत्र यार मोहम्मद भी था। दुबेपुर गांव के निकट पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में इश्तियाक और फैज घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने इश्तियाक को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल फैज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहार थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
-हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक हुआ फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed