Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate receives death threat over the phone

Meerut News: अधिवक्ता को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 11 Nov 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Advocate receives death threat over the phone
- दो दिन में अधिवक्ता और उनके भाई की हत्या करने की धमकी देने का आरोप, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। एक अधिवक्ता को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मोहल्ला कस्सावान निवासी अधिवक्ता अब्दुल सऊद ने बुधवार को थाना सरधना में तहरीर देकर एक युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

अधिवक्ता अब्दुल सऊद ने बताया कि मोहल्ला कस्सावान निवासी युवक वर्तमान में नई बस्ती ईदगाह रोड पर रहता है, उनके और उनके परिवार के साथ आए दिन गाली-गलौज कर परेशान करता है। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी उनके साथ मारपीट कर चुका है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। अधिवक्ता ने तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर आरोपी ने अपने मोबाइल से फोन किया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने दो दिन के भीतर उन्हें और उनके भाई लईक अहमद को जान से मारने की धमकी दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed