{"_id":"59b588654f1c1bfa7f8b5de0","slug":"21505069157-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल व्यापारी की मौत
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
उन्नाव। सदर कोतवाली के अकरमपुर बाजार में स्कार्पियो की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध माखी थानाक्षेत्र के भदेसा गांव का रहने वाला था। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचता था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर बाजार में शनिवार शाम बाइक सवार को बचाने में एक स्कार्पियो कपड़ा बेचने वाले वृद्ध को रौंदने के बाद पलट गई थी। हादसे में वृद्ध समेत स्कार्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात तक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी थी।
शनिवार रात भदेसा निवासी परिमल मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर पिता की पहचान रामेश्वर मिश्रा (60) के रूप में की। परिमल ने बताया कि पिता कानपुर से कपड़े खरीदकर बाजार में बेचा करते थे। शनिवार को वह अकरमपुर बाजार गए थे। देर रात तक वह नहीं लौटे तो खोजबीन की। इस दौरान एक रिश्तेदार ने हादसे की सूचना दी। देर रात वह अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
तब तक डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन रामेश्वर को कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई।
शनिवार की शाम शुक्लागंज मार्ग पर कार की टक्कर से घायल हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो