फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सराफ से ठगी करने वाली महिलाओं में एक की हुई पहचान

सराफ से ठगी करने वाली महिलाओं में एक की हुई पहचान

Mon, 11 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सराफ से ठगी करने वाली महिलाओं में एक की हुई पहचान
सराफ से ठगी करने वाली महिला की पहचान
विज्ञापन


उन्नाव। मौरावां थानाक्षेत्र के गांव हिलौली में दस दिन पूर्व सराफ की दुकान में जेवर खरीदने आईं दो महिलाओं ने दुकान मालिक से हजारों की ठगी कर ली। पीड़ित ने काफ ी खोजबीन के बाद घटना के दूसरे दिन पुलिस को अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी थी। अब सराफ ने सीसीटीवी फ ुटेज के जरिए एक महिला को पहचाना है। उसने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए एक महिला को नामजद किया है।


थानाक्षेत्र के गांव वनपुरा के मजरे संदाना निवासी रामकुमार पुत्र रामगुलाम की कमला ज्वैलर्स के नाम से हिलौली में दुकान है। 30 अगस्त को दो शातिर महिलाएं दुकान पर आई। इन्होंने 6 ग्राम के दो लॉकेट छुपाकर पर्स में रख लिए। बाद में 10 ग्राम सोने की झुमकी व 3.30 ग्राम का लॉकेट घर में दिखाकर पसंद आने के बाद लेने की बात कही थी। दुकान मालिक ने सामान देने से इंकार कर दिया था। तब महिलाओं ने बदले में 19 ग्राम सोने का हार दिया।
विज्ञापन



यह झुमकी व लॉकेट घर में दिखाने के लिए ले गईं। देर शाम तक महिलाओं के वापस न लौटने पर होने पर दुकान मालिक को शक हुआ। जांच में सोने के हार में मिलावट मिली। कैमरे के सीसीटीवी फुटेज अन्य दुकानदारों को दिखाए गए। इस दौरान एक महिला की पहचान हो गई। इसी आधार पर रविवार को दुकानदार ने नीलू पुत्री राजू सोनी निवासी आचार्यनगर सांदनखेड़ा थाना कोतवाली लालगंज रायबरेली के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार तोमर ने बताया कि जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 दिन पहले सराफ की दुकान में पहुंची महिलाओं ने थमाया था मिलावटी हार, बदले में कई सोने के आभूषण घर में दिखाने के लिए ले गई थीं, बाद में नहीं लौटीं
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed