फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कार सवार लुटेरों ने शिक्षा विभाग के अनुदेशक को लूटा

कार सवार लुटेरों ने शिक्षा विभाग के अनुदेशक को लूटा

Mon, 05 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
कार सवार लुटेरों ने शिक्षा विभाग के अनुदेशक को लूटा
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई के मल्लावां जाने के लिए कार में बैठाने के बाद बदमाशों ने शिक्षा विभाग के संविदाकर्मी अनुदेशक को तमंचा लगाकर पीटा। मारपीट कर दस हजार लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



कन्नौज जिले के गांव सरायमीरा निवासी प्रदीप कुमार (35) कन्नौज में ही एक परिषदीय विद्यालय में संविदा के तहत अनुदेशक के पद पर तैनात है। उसे मल्लावां निवासी रिश्तेदार से उधार लिए गए दस हजार रुपये लौटाने थे। शनिवार देर शाम वह कन्नौज से रोडवेज बस में बैठकर बांगरमऊ पहुंचे। मल्लावां जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक सफेद रंग की कार आई। पीड़ित के मुताबिक कार सवार चार युवकों ने मल्लावां जाने के लिए उसे कार में बैठा लिया।
विज्ञापन



कुछ दूर चलने के बाद गंजमुरादाबाद के रघुरामपुर की पुलिया के पास सुनसान स्थान पर कार में खराबी आने की बात कहकर सभी उतर गए और उसे भी उतार दिया। दो लुटेरों ने उसकी कनपटी में तमंचा लगा दिया और जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर तमंचा कनपटी में लगा दिया और मारपीट भी की। इसके बाद सभी कार में बैठकर हरदोई की ओर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- मल्लावां जाने के लिए बांगरमऊ से बैठाया, दस हजार लूटे, उतार कर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed