{"_id":"5b9c0fc5867a5501313c650d","slug":"201536954309-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार टप्पेबाजों ने युवक को बनाया शिकार, पार किए 42 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार टप्पेबाजों ने युवक को बनाया शिकार, पार किए 42 हजार
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास चौराहा के पास कार सवार टप्पेबाजों ने मौरावां स्थित चश्मे की दुकान में काम करने वाले युवक को झांसा देकर अपना शिकार बना लिया। टप्पेबाजों ने वाहन चेकिंग होने के बात कहकर उसके 42 हजार रुपये एक लिफाफे में रखवा दिए। कुछ दूर पर कार चेक कराने के बहाने उसे उतारकर लखनऊ की ओर भाग निकले। लिफाफे में रुपये के बजाए कागज की गड्डी देख युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लखनऊ के मलिहाबाद निवासी दिनेश शुक्रवार को वह एक लिफाफे में 42 हजार रुपये रखकर सामान लेने के लिए कानपुर गया था। लेकिन कानपुर में दुकान बंद होेने से वह बिना खरीदारी किए लौट आया। देर शाम को गदनखेड़ा बाईपास पर वह मौरावां जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक कार आकर रुकी, कार में चार लोग बैठे थे। चालक के पूछने पर दिनेश ने मौरावां जाने की बात कही तो चालक ने उसे बैठा लिया।
रास्ते में टप्पेबाजों ने पूरी जानकारी लेने के बाद उसे पुलिस चेकिंग की बात कहकर डराया और रुपयों वाला लिफाफा कार के डैशबोर्ड पर रखवा दिया। टप्पेबाजों ने कार दही चौकी चौराहा के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग की बात कहकर उतार दिया और कार लेकर चले गए। दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि टप्पेबाजी हुई है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-कानपुर से लौट रहा था, हाईवे पर मौरावां जाने के लिए कार सवार युवकों ने बठाया था